Bikaner Bikaner District Rajasthan

अजनबी से सावधान विषय पर किया जागरूक

अजनबी से सावधान विषय पर किया जागरूक
बीकानेर। करूणा क्लब इकाई की ओर से ‘अजनबी से सावधान- मना करो, दूर जाओ, बताओ’ विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार कड़वासरा ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में होने वाले विभिन्न अपराधों की जानकारी रोचक कहानियों एवं घटनाओं के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि संभावित खतरों को पहचानकर किस प्रकार उनसे बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम में राजेश रंगा एवं डॉ. अमित कुमार ने विधिक सहायता शिविरों के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों में विधिक जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का विकास भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *