Bikaner Bikaner District Rajasthan

भगवान राधा-कृष्ण को झूलाया, भक्त हुए भाव-विभोर

भगवान राधा-कृष्ण को झूलाया, भक्त हुए भाव-विभोर
बीकानेर। सावन मास के पवित्र माह में हरियाली तीज से बड़ी तीज तक दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपाल जी मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास से झूलोत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और हाथों में हरी-लाल चूड़ियों के साथ मंदिर में पहुंचकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए। पुजारी सन्नु महाराज ने बताया कि मंदिर को फूलों, आम के पत्तों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। श्री राधा-कृष्ण का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें फूलों और हरियाली से सजे झूले पर विराजमान कराया गया। भजन-कीर्तन के मधुर स्वर वातावरण में गूंजते रहे और भक्तों ने बारी-बारी से भगवान को झूला झुलाया। दशनार्थी झंवरलाल व्यास ने कहा कि मंदिर में हरियाली तीज से बड़ी तीज तक न केवल सावन की रौनक बढ़ाती है बल्कि यह दांपत्य जीवन में प्रेम, सौहार्द और सुख-समृद्धि का भी प्रतीक है। इस अवसर पर भजन संध्या भी रखी गई जिसमें सीतराम, मांगीलाल, रामकुमार पारीक, डॉ. नरेन्द्र कल्ला, इन्द्र कुमार व्यास, राजीव पुरोहित, विनोद, मनोज व्यास, राहुल व्यास, कवि आचार्य, केदार मास्टर आदि ने भक्ति रस का प्रवाह बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *