

आर्मी कमांडर ने किया बठिंडा एवं लालगढ़ जट्टान सैन्य स्टेशनों का दौरा
जयपुर। लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड ने बठिंडा एवं लालगढ़ जट्टान सैन्य स्टेशन का दौरा किया, जहाँ उन्होंने फॉर्मेशन्स की ऑपरेशनल प्रिपेयर्डनेस, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा ऑपरेशनल लॉजिस्टिक पहलुओं की समीक्षा की। आर्मी कमांडर ने ड्रोन एवं काउंटर ड्रोन प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं, अत्याधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना का निरीक्षण किया तथा ड्रोन्स के नवाचारी उपयोग के प्रदर्शन देखे। उन्होंने टास्क-ओरिएंटेड, रीयलिस्टिक ट्रेनिंग पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उभरती हुई अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने एआई, ड्रोन और साइबर क्षमताओं सहित विशिष्ट प्रणाली को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न लॉजिस्टिक सपोर्ट यूनिटों का दौरा किया, जिनमें ऑटोमेटेड वेयरहाउस एवं विस्फोटक सामान भंडार शामिल थे।
