

पं. पुरोहित का सम्मान
बीकानेर। पं. नंदकिशोर पुरोहित का चंडीगढ़ में आयोजित 16वें अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। लक्ष्य ज्योतिष संस्थान द्वारा चंडीगढ़ के गढ़वाल भवन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. पुरोहित को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल, दुपट्टा, सर्टिफिकेट्स और पुष्पाहार भेंट किए गए। सम्मानित करने वालों में संत महामंडलेश्वर कमल किशोर रोहित कुमार और अध्यक्ष पीयूष कुमार शामिल थे।
