Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन पर्व

भाजपा कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन पर्व
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महिला पदाधिकारियों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया महिला पदाधिकारी कुसुम शर्मा, पूजा मोहता, निशु लांबा, रिंकू शेखावत, सरोज प्रजापत ने पार्टी कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के साथ धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराकर उनकी कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा भाजपा परिवार की बहनों द्वारा ट्रैफिक पुलिस, अस्पताल स्टाफ, विद्यालयों, सरकारी व निजी कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों सहित सेवाभावी कर्मियों को राखी बांधकर आभार प्रकट करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री तोलाराम कूकना, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, राजपाल सिंह शेखावत, कुसुम शर्मा, मंत्री राजाराम ओझा, मनमोहन सिंह, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, मांगीलाल विश्नोई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *