Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर संरक्षण की दी सीख

विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर संरक्षण की दी सीख
बीकानेर। सेठ तोलाराम जेठी देवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट व भाजपा गंगाशहर मंडल द्वाराएक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत उदयरामसर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में पौधारोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के मुख्य आतिथ्य में 200 पौधों का रोपण व वितरण भी किया गया। सुराणा ट्रस्ट के मोहन सुराणा ने बताया कि 31 हजार पौधों के वितरण व रोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें लगभग 20 हजार के करीब पौधों का वितरण किया जा चुका है कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पौध वितरण के साथ पौधों की सार-संभाल की भी सीख दी गई। कार्यक्रम में सरिता नाहटा, कमल गहलोत, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक चंद्रशेखर शर्मा, नेमचंद पुरोहित, जेठमल नाहटा, मघाराम नाई, इंद्रप्रकाश राव, मुल्तान बेद, मूलचंद दैया, हरिकांत शर्मा, राहुल डीडवानिया, विकास कौशिक, राजेश, शिव, किशन, सिद्धार्थ, आयुष, विनोद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *