

संविधान सभा 30 जुलाई को
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत वर्ष में संविधान बचाने हेतु संविधान सभा का आयोजन हो रह है, उसी कड़ी में बीकानेर शहर कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली बीकानेर पूर्व और पक्षिम विधानसभा की संविधान सभा 30 जुलाई रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होगी।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि संविधान सभा में अशोक गहलोत, चिरंजीव राव प्रभारी श्रीमती शिमला नायक सहित काग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियों हेतु बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय में यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
