Bikaner Bikaner District Rajasthan

117 रोगियों के लेंस प्रत्यारोपित हुए

117 रोगियों के लेंस प्रत्यारोपित हुए
बीकानेर। राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में जुलाई माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों में 378 रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि इन शिविरों में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर के साथ ही दूर-दराज के गांवों से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 117 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल ने किये। महेन्द्र ने बताया कि इन शिविरों में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, पंकज मांडण, अनिल यादव, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशान्त, आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *