Bikaner Bikaner District Rajasthan

सुपरवाइजर एवं बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

सुपरवाइजर एवं बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर, 28 जुलाई। बीकानेर पश्चिम, लूणकरणसर, बीकानेर पूर्व एवं खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर्स एवं बूथ लेवल अधिकारियों का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को डूंगर कॉलेज स्थित प्रताप सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. एस.एल राठी, डॉ. वाई बी माथुर, डॉ. विपिन सैनी, डॉ. शमिंद्र सक्सेना, डॉ. राजाराम, डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, रविन्द्र कुमार, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली, डॉ. विशाल गौड़, मुकेश अमेरिया, जितेंद्र वर्मा, शिव कुमार टाक एवं राजीव गौतम द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही गणना पत्र भरने का तरीका तथा सलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम के महत्व एवं संवेदनशीलता पर चर्चा हुई। समस्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *