

नेताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी
बीकानेर। पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और सरकार बनने की खुशी में बीकानेर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। नेताओं ने इस जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय बताते हुए कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, भाजपा की विकासपरक नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जो इस जीत से स्पष्ट झलकता है। इस अवसर पर श्याम चौधरी, नरेश नायक, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, सुशील शर्मा, देवेंद्र तंवर, सलीम जोइया एवं अमित चोपड़ा सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।
