

समर कैंप पोस्टर का विमोचन, शर्मा का सम्मान
बीकानेर। वीं आर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले समर कैंप के पोस्टर का विमोचन एक गरिमामय समारोह में सुरेश के. व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने समर कैंप के आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक अर्चना सक्सेना, सचिव अल्का पारीक, केन्स बीकानेर के जिला प्रभारी भगती राम पांडे, निर्मला चौहान, रामकुमार व्यास, चेतन दास कोठारी, आशा स्वामी, सत्यनारायण शर्मा, शबनम बानो एवं नवीन आचार्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा का साफा, दुपट्टा, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल विकास को प्रोत्साहित करते हैं।
