

भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां व झालमूड़ी
बीकानेर। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने तथा पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर शहर में खुशियों का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। जश्न के दौरान विशेष आकर्षण भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा लगाया गया स्टॉल रहा, जहां उन्होंने झालमूड़ी, भेलमूड़ी, रसगुल्ले, लड्डू, चाय एवं जल सेवा वितरित कर लोगों के साथ खुशी साझा की। पवन महनोत ने बताया कि महावीर रांका ने स्वयं झालमूड़ी बनाकर लोगों को खिलाई और रसगुल्ला खिलाकर भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। महावीर रांका ने इस अवसर पर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब पश्चिम बंगाल भी डबल इंजन सरकार के साथ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। जश्न में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रमेश भाटी ने बताया कि इस दौरान युधिष्ठर सिंह भाटी, एडवोकेट विक्रम सिंह राजपुरोहित, ललित राठौड़, पंकज गहलोत, धीरज रांका, बजरंग सिंह शेखावत, शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, लक्की पंवार, महावीर प्रसाद शर्मा, धनराज जाखड़, अमर खंडेलवाल, राजेन्द्र व्यास, राजेंद्र चौहान, सुनील मिढ़ा, महेन्द्र सुगंध, दुर्गेश गाबा, नानू, झंवरलाल गहलोत, जितेंद्र आचार्य, दाऊलाल छंगाणी, घनश्याम जाजड़ा, नरेन्द्र चंचल, आनंद अग्रवाल, विजय सेठिया, संजय स्वामी, नरेन्द्र भादाणी एवं प्रणव भोजक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
