Bikaner Bikaner District Rajasthan

चौधरी ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ से सम्मानित

चौधरी ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ से सम्मानित
बीकानेर। राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण एवं उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए किरण चौधरी को राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ द्वारा ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मंजू शर्मा एवं दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने किरण चौधरी को मंच पर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। समारोह में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से कला, संस्कृति, नृत्य, फैशन, चिकित्सा, लेखन एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। किरण चौधरी पिछले 14 वर्षों से फैशन क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उनके द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों की अपनी अलग पहचान है, जो पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हैं। उनके कार्यों ने न केवल फैशन जगत में उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाई है, बल्कि राजस्थानी परंपराओं को भी नए आयाम दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *