Bikaner Bikaner District Rajasthan

केयूप की बीकानेर इकाई का राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान

केयूप की बीकानेर इकाई का राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान
बीकानेर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी म.सा., गणि मयंक प्रभ सागर म.सा. आदि श्रमणवृंद व साध्वी डॉ. विद्युत प्रभा म.सा. आदि श्रमणीवृंद के सान्निध्य में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगचछ संघ , चातुर्मास  व्यवस्था कमेटी, बाड़मेर की ओर से अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद (केयूप) की ओर से बाड़मेर में शनिवार को राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया।
अधिवेशन में बीकानेर खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। संगठन के सचिव विक्रम भुगड़ी ने बताया कि उल्लेखनीय देव, गुरु व धर्म की सेवा करने , गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मंथन प्रभ सागर व बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वीश्री दीपमाला व शंख निधि का बीकानेर में चातुर्मास करवाने, पूर्व में खरतरगच्छाधिपति मणिप्रभ सूरीश्वरजी के चातुर्मास में सक्रिय भागीदारी निभाने, ज्ञान वाटिका का सफल संचालन करने पर केयूप की बीकानेर इकाई को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *