Bikaner Bikaner District Rajasthan

निःशुल्क चिकित्सा नेत्र जांच शिविर, चयनित 14 रोगियों का ऑपरेशन 

निःशुल्क चिकित्सा नेत्र जांच शिविर, चयनित 14 रोगियों का ऑपरेशन 
बीकानेर। जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में श्रीमती सूरज देवी, रिद्धकरण सिपानी, उदयरामसर-बैंगलुर के सहयोग से शनिवार को सूडसर के श्री हनुमान मंदिर परिसर में में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय गंगाशहर के अध्यक्ष चंपालाल डागा ने बताया कि शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.आशीष जोशी व उनकी सहयोगी टीम ने 170 रोगियों का नेत्र परीक्षण कर उनकों निःशुल्क दवाइयां वितरित  की । शिविर में चयनित 14 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बस के माध्यम से बीकानेर की गंगाशहर नेत्र चिकित्सालय लाया गया। चयनित रोगियों का ऑपरेशन रविवार को  फैको पद्धति से किया जाएगा तथा सोमवार को रोगियों की जांच कर उन्हें चश्में आदि सुलभ करवाकर वापस सूडसर भिजवाया जाएगा। रोगियों व उनके सहयोगियों की रहने, खाने की व्यवस्था गंगाशहर के डागा गेस्ट हाउस में की गई है।
डागा ने बताया कि शिविर में राजेन्द्र बालेचा, सुनील गुप्ता, मुकेश कुलरिया, ओम प्रकाश मोदी, चान्दाराम तथा किशन स्वामी तथा श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट, टेऊ-सूड़सर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवाएं प्रदान की। उन्हांंने बताया कि 20 सितम्बर को जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी अस्पताल मार्ग के माहेश्वरी सदन में तथा 27 सितम्बर को रामसर गांव में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *