Bikaner Bikaner District Rajasthan

कटारिया का किया अभिनंदन

image description

कटारिया का किया अभिनंदन
बीकानेर। वैश्य समाज के विजय बाफना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर पौधा भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भेंट के दौरान सामाजिक सरोकारों, समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं जनकल्याण संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विजय बाफना ने वैश्य समाज द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी साझा करते हुए समाज को एकजुट कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *