Bikaner Bikaner District Rajasthan

24 प्रकोष्ठों का गठन, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

24 प्रकोष्ठों का गठन, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की प्रारंभिक तैयारियों एवं निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 24 प्रकोष्ठों का गठन करते हुए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार उम्मेदसिंह रतनू को निर्वाचन एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) रीना को कानून व्यवस्था, जोनल, सेक्टर एवं एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्ति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार राजूवास के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपायुक्त कुणाल राहड़ को ईवीएम प्रकोष्ठ तथा जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार को इलेक्शन मैनेजमेंट, डिप्लॉयमेंट, कम्युनिकेशन प्लान एवं निर्देशिका मुद्रण प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव हेमेन्द्र नागर एवं उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे को सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित इन प्रकोष्ठों के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव-2026 की सभी प्रशासनिक, तकनीकी एवं व्यवस्थागत तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *