

एनएसयूआई ने ग्रामीण में नई कार्यकारिणी घोषित की
बीकानेर। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बीकानेर ग्रामीण जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कोलायत विधानसभा तथा विभिन्न महाविद्यालय इकाइयों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार एनएसयूआई के बीकानेर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण गोदारा ने कोलायत विधानसभा अध्यक्ष पद पर रोहित चौहान को नियुक्त किया है। वहीं, कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी शहजाद खान तथा बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व घनश्याम कालीराणा को सौंपा गया है। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय कोलायत, बज्जू एवं गौडू की इकाई कार्यकारिणियों की भी घोषणा की गई है। राजकीय महाविद्यालय कोलायत में आकाश पंवार को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजकीय महाविद्यालय बज्जू में दिनेश बेनीवाल और राजकीय महाविद्यालय गौडू में अरिहंत बेनीवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोदारा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने तथा छात्र हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
