Bikaner Bikaner District Rajasthan

बरसात के जल से जंगलेश्वर महादेव का किया अभिषेक

बरसात के जल से जंगलेश्वर महादेव का किया अभिषेक
बीकानेर। श्रीगंगानगर रोड़ कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम में सोमवार को जंगलेश्वर महादेव का अभिषेक व यज्ञ सम्पन्न हुआ। आश्रम से जुड़े प्रहलाद ओझा ने बताया कि संत भावनाथ महाराज के सानिध्य में कानासर के मोहनलाल राजपुरोहित सपत्नी यजमान के रूप में शामिल होकर बरसात के जल से जंगलेश्वर महादेव का अभिषेक किया। शंकर महाराज ने सपत्नीक बिल्वपत्र से अर्चन किया। पंडित सुरेश महाराज ने रुद्रीपाठ एवं सहस्रनाम पाठ से अभिषेक, अर्चन के साथ षोडशपचार पूजन सम्पन्न करवाया। ओझा ने कहा कि श्रावण का अंतिम सोमवार होने से रुद्र महायज्ञ भी किया गया। यज्ञ में पंडित बद्री महाराज ने यजमान जगदीश राजपुरोहित, भूरजी कुम्भार,किसन राजपूत एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से आहुतियां दिलाई। श्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *