

ज्योतिषाचार्य स्व. थानवी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 6 अगस्त को
बीकानेर। शहर के जाने माने ज्योतिषाचार्य स्व.अशोक थानवी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 6 अगस्त को श्रीरामसर टंकी के सामने स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में होगी। ए श्रीबाबा रामदेव गौ सेवा समिति के अध्यक्ष भंवर लाल गहलोत ने बताया कि सुबह प्रख्यात पंडित नथमल पुरोहित के आचार्यत्व में प्रतिष्ठ समारोह आयोजित होगा। गहलोत ने बताया कि स्व .थानवी में अपनी आस्था व गुरु मानने वाले विक्की मोदी ने अशोक थानवी का मूर्ती बनावाई है और मंदिर में स्थापति की मंशा की। जिससे की उनकी यादे हमारे सब के बीच रहे। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले 5 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से रवाना होकर श्रीरामसर होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर थानवी के पुत्र अरविन्द थानवी, शशि सुराणा ,राजेश कुमार पुजारी, श्रीराम सोलंकी व जगदीश गहलोत मौजूद रहे।
