Bikaner Bikaner District Rajasthan

अब तक 92 जर्जर स्कूलों को किया जमींदोज, 54 स्कूलों के मरम्मत को मिली स्वीकृति

15 अगस्त को ड्राई डे पर शराब ठेके खुले तो 2 लाख तक लगेगा जुर्माना, एडीएम सिटी ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक
बीकानेर, 04 अगस्त। एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक बैठक के तहत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में सीडीईओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 92 जर्जर सरकारी स्कूल भवन को जमींदोज किया जा चुका है। साथ ही 54 स्कूलों में मरम्मत के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी हुई है। करीब 68 फीसदी स्कूलों में इको क्लब खोल दिए गए हैं। बैठक में सीडीईओ ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नामांकन 16 अगस्त तक चलेगा। अब तक 2.55 लाख विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। जो पिछले वर्ष से 2.75 फीसदी कम है। बैठक में एडीएम सिटी ने ज्ञान संपर्क पोर्टल में भामाशाहों के द्वारा दान देने को लेकर प्रक्रिया आसान बनाने और जिले की प्रत्येक स्कूल को लेकर क्यूआर कोड बनाने को लेकर भी निर्देशित किया ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से स्कूलों को दान दे सके। बैठक में डीएसओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) से स्वत: नाम हटाने के गिवअप अभियान की तारीख 31 अगस्त कर दी है। लिहाजा पात्र लोगों को इस योजना के अंतर्गत जुड़ने का लाभ मिल सकेगा। गिवअप अभियान के अंतर्गत अब तक करीब 91 हजार (7 फीसदी) लोगों ने योजना का लाभ लेना छोड़ दिया है। इसकी संख्या 1 लाख पार होने की संभावना है। बैठक में डीएसओ ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर अब तक 964 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। घरेलू गैस के दुरुपयोग रोकने को लेकर अभियान जारी है।
15 अगस्त को ड्राई डे पर शराब ठेके खुले तो 2 लाख तक लगेगा जुर्माना
बैठक में एडीएम सिटी ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि 15 अगस्त को ड्राई डे के दिन शराब की दुकान खुली पाए जाने पर 30 हजार से 2 लाख रू तक चालान करने हेतु कहा।
जिला मुख्यालय पर खुले दो मिलेट्स आउटलेट
सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में मोटे अनाज को लेकर दो मिलेट्स आउटलेट व्यास कॉलोनी के गोल मार्केट और केईएम रोड़ पर उपभोक्ता होलसेल भंडार के सुपर मार्केट में खोले गए हैं। एडीएम सिटी ने कहा कि एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखें।
एक्सपायरी चीजों को चैक करने हेतु चलेगा विशेष अभियान
एडीएम सिटी ने कहा कि जिले भर में खुले में बिकने वाले सामान, सही वजन को लेकर मोप तोल करने, एक्सपायरी डेट को लेकर चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बाट माप तोल का संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने , मिड डे मील पहुंचाने को लेकर फर्म की अप्रत्याशित दरों को देखते हुए आवंटन को फिजीकली रिसीव करने और कम पाए जाने पर टेंडर कैंसिल करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *