Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्व. बृजमोहन पुरोहित की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

स्व. बृजमोहन पुरोहित की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ, बीकानेर के तत्वावधान में पूर्व सचिव स्व. बृजमोहन पुरोहित की पुण्यतिथि पर त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। सभा में रामधुन, वैष्णव जन, रघुपति राघव, शांति पाठ सहित विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाएं की गईं तथा स्व. पुरोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बीकानेर के रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं स्व. पुरोहित के परिजनों ने भाग लिया। सभा में संगठन के गौरी शंकर गहलोत, देवानंद पुरोहित, पीके मित्तल, शांति प्रसाद, चांद रतन दवे, अहमद बशीर, प्रभु गहलोत, विमल स्वामी, मांगीलाल सुथार, घनश्याम स्वामी, हर्षित, गोपी, पंकज भटनागर, अशोक स्वामी, सुनील सुथार, बनवारी छिपा, कन्हैया लाल पुरोहित, छोटा मुन्ना सहित स्काउट-गाइड परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की। भुवनेश्वर साद एवं जसवंत सिंह राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *