Bikaner Bikaner District Rajasthan

महंत श्यामदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा में होगा संत सम्मेलन

महंत श्यामदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा में होगा संत सम्मेलन
बीकानेर। संत सरजूदास महाराज के सान्निध्य में महंत श्यामदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संत सरजूदास महाराज ने बताया कि सियाराम महाराज की कृपा एवं रामदास महाराज के सान्निध्य में मथुरा के बहुलावन बाटी स्थित सीताराम मंदिर महावीर बाग में 23 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा का वाचन वृंदावन धाम, मथुरा के डॉ. श्यामसुंदर पाराशर द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर निमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई। इस क्रम में हनुमान महाराज, रामदेव महाराज, नर्मदेश्वर महादेव, गुरु महाराज, लक्ष्मीनाथजी मंदिर, गणेशजी महाराज, कोडमदेसर भैरुजी एवं देशनोक करणी माता सहित अन्य मंदिरों में निमंत्रण पत्रिकाएं अर्पित कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *