Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan साहित्य एवं कला

राजस्थानी साहित्यिक पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

राजस्थानी साहित्यिक पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
बीकानेर। मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के विकास एवं संवर्द्धन के लिए प्रतिवर्ष दिए जाने वाले साहित्यिक पुरस्कारों एवं सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। संस्थान के रवि पुरोहित ने बताया कि स्व. श्री भंवरलाल-सम्पत देवी हीरावत, रतननगर के सौजन्य से प्रवर्तित 21 हजार रुपए का महाराणा प्रताप राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार राजस्थानी साहित्य की समग्र सेवा के आधार पर प्रदान किया जाएगा। वहीं 11 हजार रुपए का पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी सृजन पुरस्कार विगत सात वर्षों में प्रकाशित उल्लेखनीय कृति के लिए प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों की कृतियों एवं सेवाओं को इन पुरस्कारों के लिए चयनित किया जाएगा। संस्थान की ओर से योग्य साहित्यकारों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी प्रविष्टियां भेजने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *