Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस नेताओं ने किया स्मरण

डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस नेताओं ने किया स्मरण
बीकानेर। स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर डूडी स्मारक, नोखा रोड स्थित उदयरामसर में कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्व. रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे आज जिस पद पर हैं, उसमें डूडी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि डूडी ने कभी अपने परिवार के लोगों को संगठन में या सरकारी पदों पर पहुंचाने की राजनीति नहीं की, बल्कि 36 कौम के लोगों को आगे बढ़ाकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिलाईं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने डूडी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने स्व. रामेश्वर डूडी से बहुत कुछ सीखा है। पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी राजस्थान की राजनीति में किसान हितों एवं पंचायतीराज से जुड़े अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के लिए जाने जाते थे। इस अवसर पर गोविंदराम मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, प्रहलाद सिंह मार्शल सहित अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए और स्व. डूडी के व्यक्तित्व एवं सार्वजनिक जीवन को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *