Bikaner Bikaner District Rajasthan

फूड जोन स्थापना को लेकर उद्योग संघ ने उठाई मांग

फूड जोन स्थापना को लेकर उद्योग संघ ने उठाई मांग
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र किराडू, सचिव वीरेंद्र किराडू, संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी, राजीव शर्मा, अरविंद चौधरी एवं पिंटू राठी ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लगभग 1 लाख 32 हजार वर्ग मीटर का भूखंड, जो वर्ष 2002 से बंद पड़ा है, को उपयोग में लेने का सुझाव दिया गया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि तिलम संघ की यह रिक्त भूमि पापड़, भुजिया, बड़ी व नमकीन जैसे खाद्य उद्योगों के लिए फूड जोन स्थापित करने हेतु उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित फूड जोन में लगभग 75 से 90 लघु उद्योग इकाइयों की स्थापना की जा सकती है, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *