Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा देहात बैठक में संगठन सुदृढ़ करने का संकल्प

भाजपा देहात बैठक में संगठन सुदृढ़ करने का संकल्प
बीकानेर। भाजपा देहात जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी को मिलकर जनहित के कार्यों को गति देनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक लगातार जनता के बीच जाकर उनके कार्य करवा रहे हैं, जनसुनवाई कर रहे हैं और संगठन के कार्यकर्ता भी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी, अपूर्वा सिंह, बिहारी लाल बिश्नोई सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *