

निर्दलीय पार्षद शर्मा का किया सम्मान
बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुईं श्रीमती सुषमा शर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि सच्चा जनसेवक किसी राजनीतिक दल के सहारे नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत है। आर.के. शर्मा ने सुषमा शर्मा का सम्मान करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर उन्हें हर परिस्थिति में खरा उतरना है तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में अनिल शर्मा, खुश भोजक, प्रसन्न कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, सुधीर शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
