Bikaner Bikaner District Rajasthan

शाकद्वीपीय प्रतिभा सम्मान समारोह 27 सितंबर को

शाकद्वीपीय प्रतिभा सम्मान समारोह 27 सितंबर को
बीकानेर। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 27 सितंबर रविवार को धरणीधर ऑडिटोरियम में शाकद्वीपीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की मेधावी एवं प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप व्यास होंगे, जबकि हरीश बी. शर्मा एवं महेश भोजक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *