Bikaner Bikaner District Rajasthan

 मानस साधकों व समाजसेवियों को मिला सम्मान

 मानस साधकों व समाजसेवियों को मिला सम्मान
बीकानेर। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर पंच दिवसीय मंगल मिलन कार्यक्रम के दूसरे आयोजन का शुभारंभ बीकानेर मानस परिवार समिति के बैनर तले बड़े हनुमानजी मंदिर, रतन बिहारी पार्क के सामने सुंदरकांड पाठ एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुंदरकांड की चौपाइयों का सामूहिक गायन किया। समिति के संयोजक नरेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में सरजूदास महाराज को ‘मानस रत्न’ तथा किरण गोयल की समिति को ‘मानस मंडली सम्मान’ प्रदान किया गया। वहीं समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के लिए कार्यरत सदैव अन्नपूर्णा निशुल्क सब्जी-रोटी संस्था को ‘सेवा रत्न’ तथा अलका विश्नोई की टीम को ‘परोपकार रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। महेंद्र चूरा ने बताया कि आयोजन में मानस परिवार से जुड़ी 10 समितियों ने सहभागिता की। मानस पाठी नारायण पुरोहित, गोरधन व्यास, मुलसा, महेंद्र स्वामी, सत्यप्रकाश पारीक, शिवसेवक, अजित धामु, जोगेंद्र श्रीमाली, राजू कलवाणी, गोविंद गहलोत, संतोष पुरोहित, विजय वर्मा सहित अनेक मानस पाठियों ने सुंदरकांड की चौपाइयों का भावपूर्ण गायन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *