

चिकित्सकों का सम्मान, सेवा भाव को किया नमन
बीकानेर। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद की ओर से आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर में चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान कर उनके सेवा भाव को नमन किया गया। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार डागा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में “वैद्यो नारायणो हरि” की भावना के अनुरूप चिकित्सक को साक्षात् नारायण का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि हर आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों ने जिस समर्पण, त्याग और परिश्रम के साथ मानव सेवा की है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान जागरूकता जैसे विभिन्न सेवा कार्यों में चिकित्सकों का निरंतर सहयोग मिलता रहा है, जिसके लिए परिषद उनकी आभारी है। समारोह में डॉ. संजय लोढ़ा, डॉ. मुकेश वाल्मिकी, डॉ. रतनलाल रांका, डॉ. जतनलाल बाफना, डॉ. लोकेश सोनी, डॉ. राधेश्याम नाई, डॉ. सी.एल. सोनी, डॉ. गौरव बैद, संतोष चाण्डक, डॉ. रजत रांका, डॉ. अशोक बजाज, डॉ. हितेश डागा, डॉ. राहुल आचार्य, डॉ. संगीता जैन एवं डॉ. कुनाल पुरोहित का जैन पताका ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में परिषद के विपिन बोथरा, रोशन नाहटा, विजेन्द्र छाजेड़, रोहित बैद, धर्मेन्द्र सामसुखा, ललित राखेचा, कपिल नाहटा, भरत गोलछा, कुलदीप छाजेड़, भरत सोनी, ललित बरड़िया, दिनेश कुमार सोनी, देवेन्द्र डागा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
