Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

संयुक्त रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

संयुक्त रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर, रोटरी क्लब मरुधरा, रोटरी क्लब आद्या एवं इनरव्हील क्लब बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय दिया। शिविर का शुभारंभ अनिल माहेश्वरी, शशि मोहन मुंधड़ा एवं मनीष तापड़िया ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। प्रवीण गुप्ता ने कहा कि “रक्तदान महादान” है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कुणाल कोचर ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज में सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के सफल आयोजन में सभी आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *