

गणेश स्पोर्ट्स क्लब ने जीती एनडीजेडी ट्रॉफी
बीकानेर। नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रिड़मलसर स्थित टर्फ फैक्ट्री मैदान पर आयोजित डे-नाइट खिताबी मुकाबले में गणेश स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रानी बाजार क्लब को 4 विकेट से हराकर एनडीजेडी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि फाइनल मुकाबले में रानी बाजार क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। टीम की ओर से तरुण भोजक ने 34 रन, भानू शर्मा ने 20 रन और चिन्मय भोजक ने 15 रनों का योगदान दिया। गणेश स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गौरव शर्मा ने 2 विकेट तथा ऋतुराज शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया। 96 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणेश स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से गौरव शर्मा ने शानदार 40 रन बनाए, जबकि शंकर सेवग ने 26 रन और ऋतुराज शर्मा ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
