

फोर्टी की बैठक सम्पन्न, व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
बीकानेर। फोर्टी फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज की बैठक संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापार एवं उद्योग के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता करते हुए मनमोहन कल्याणी ने व्यापार की निरंतर उन्नति की कामना की और सभी व्यापारियों को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। संभाग उपाध्यक्ष महावीर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर संभाग के गठन के बाद क्षेत्र के सभी जिलों में फोर्टी से व्यापारी एवं उद्योगपति तेजी से जुड़ रहे हैं। यह संगठन व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि फोर्टी द्वारा आगामी समय में छोटे व्यापारियों को डैडम् एवं उद्योग आधार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे उन्हें नियमानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके और वे अपने व्यवसाय को सशक्त बना सकें। बैठक में अनन्तवीर जैन, मोहनलाल विशु, गुमान गोदारा, नरेश मित्तल, रामचन्द्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए व्यापारिक हितों के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया।
