

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला कार्यकारिणी का विस्तार
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, बीकानेर ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 33 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार बुल्ले खान, महबूब खान खोखर, भूपेन्द्र सिंह, लियाकत अली एवं मंजूर अली को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मजीद खाँ, मजीत खाँ कोहरी, यासीन खान कलर, एडवोकेट मोहम्मद रफीक, गुलाम खान, अब्दुल हमीद, जुनस खान, यासीन खाँ, मजीत खान, गाजी खान, नूर मोहम्मद, नाजु खान एवं बरकत खान को जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं सदाम, मुस्ताक अहमद, शौकत अली, तुफेल हुसैन, आरिफ खान, मलकु खान, सनतु खान, मूसे खान, वसीर खान एवं अजीम खाँ को जिला सचिव तथा साल्यों खान, युनूस खान, सरीफ खान, जहांगीर एवं मिसरी खान को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
