Bikaner Bikaner District Rajasthan

हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने सौंपे ज्ञापन

हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने सौंपे ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थायी खंडपीठ बीकानेर में स्थापित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर बार एसोसिएशन, बीकानेर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एवं मुख्य न्यायाधिपति के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर तथा मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के नाम ज्ञापन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापनों में बीकानेर संभाग में स्थायी खंडपीठ की स्थापना के ऐतिहासिक, भौगोलिक, न्यायिक और संवैधानिक आधारों का उल्लेख करते हुए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि बीकानेर में उच्च न्यायालय की स्थायी खंडपीठ की स्थापना किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे बीकानेर संभाग की जनता के संवैधानिक अधिकार और न्याय तक सुगम पहुंच का विषय है। इस अवसर पर हेमन्त सिंह चौहान, लेखराम धत्तरवाल, धर्मेन्द्र वर्मा, मनीष गौड़, सुरेन्द्र पाल शर्मा, कुन्दन व्यास, सुरेश श्रीमाली, सुखदेव व्यास, भंवर विश्नोई, ओम भादाणी, फुलचंद चौधरी, अरविन्द सिंह, गणेश टाक, नवनीत नारायण व्यास, मनोज गोदारा, रामनिवास बिश्नोई, वीर बहादुर, मनीष सांखला, दिव्य मोहन, संदीप विश्नोई, दीपा खत्री, दिव्या, गिरजा पुरोहित, नरेन्द्र विश्नोई सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *