Bikaner Bikaner District Rajasthan

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
बीकानेर। भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के पास 12वीं (10+2) में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। वहीं कला एवं वाणिज्य वर्ग के अभ्यर्थी भी कुल न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो वर्षीय व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए भारतीय वायुसेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *