Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्यकारिणी बैठक आयोजित, महेश नवमी पर्व की तैयारियों पर चर्चा

कार्यकारिणी बैठक आयोजित, महेश नवमी पर्व की तैयारियों पर चर्चा
बीकानेर। श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण राठी ने की। पवन राठी ने बताया कि बैठक में आगामी 23 जून को महेश नवमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुशील करनानी ने बताया कि महेश नवमी पर्व के कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन भी किया गया। बैठक में भंवर राठी, राजेश बिनानी, विजय कुमार मूंदड़ा, यश कोठारी एवं आयुष लखानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *