

पेपर लीक मामलों को लेकर NSUI का केंद्र सरकार पर हमला, अमित शाह के नाम सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर NSUI बीकानेर ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठन की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की गई। श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्रालय अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूरी तरह विफल रहा है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नई एवं सशक्त परीक्षा प्रणाली लागू की जाए, ताकि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय न हो। NSUI ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की तो संगठन सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगा।
