

कच्ची बस्ती में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कच्ची बस्ती घड़सीसर, सुदर्शना नगर, नागनीची मंदिर के पीछे शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बस्ती के लोगों को कहा कि बेटियों को पढ़ाना, लिखाना, उन्हें बेहतर जीवन के लिए कामयाब बनाना किसी निवेश से कम नहीं है। बेटियों की पढ़ाई, उनका अच्छा स्वास्थ्य और उनकी सामाजिक सुरक्षा हमारे देश की सबसे अच्छी निवेश योजना जैसा है। इस मौके पर स्नेहा शर्मा, शगुन, चैरिटेबल स्कूल की छात्राएं कनक, मिशिता, दिव्यांशी, ध्रुविका, अक़्सा, ऋषिका, ध्रुवी आदि उपस्थित रहे।
