Bikaner Bikaner District Rajasthan

बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। करुणा क्लब इकाई द्वारा बालिका दिवस करूणा क्लब टीम और गाइड सदस्यों ने मनाया। इस अवसर पर संस्था के रमेश कुमार मोदी ने कहा कि बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना, उनके खिलाफ भेदभाव व हिंसा को समाप्त करना तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हैं साथ ही बालिकाओं के प्रति भ्रूण हत्या को भी रोकना एवं जागरूकता लाना है। इस अवसर पर संस्था प्रधान हनुमान छींपा ने बताया कि यह दिवस बालिकाओं के योगदान, संघर्ष और क्षमता को पहचानने और सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *