Bikaner Bikaner District Rajasthan

कृषि योजना कार्यक्रम में पशुपालको ने की भागीदारी

कृषि योजना कार्यक्रम में पशुपालको ने की भागीदारी
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय में किसानों एवं पशुपालकों ने शनिवार को माननीय प्रधानमंत्री की “पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्म निर्भरता मिशन” के ऑनलाइन कार्यक्रम को देखा और सुना। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लूनकरणसर, गाढवाला, बंबलू एवं कतरियासर के लगभग 98 पुरूष व महिला पशुपालक व किसान शामिल रहे। प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने उपस्थित पशुपालकों से संवाद भी किया और विश्वविद्यालय की प्रसार एवं अनुसंधान गतिविधियों से अवगत करवाया। पशुपालकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीके एवं नई तकनीको को अपनाकर पशुपालन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु सुझाव दिया। अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष प्रो. हेमन्त दाधीच, निदेशक अनुसंधान प्रो. बी.एन. श्रृंगी, अधिष्ठाता डेयरी कॉलेज प्रो. राहुल सिंह पाल एवं निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने पशुपालकों एवं किसानों को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *