Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

खेलों में छिपी है सफलता की कुंजी

खेलों में छिपी है सफलता की कुंजी
बीकानेर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया बीकानेर शाखा द्वारा CA Students Sports Competition–2025 का आयोजन किया गया, जिसमें बीकानेर के चार्टर्ड अकाउंटेंसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ टीम भावना, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देना रहा। शतरंज, कैरम और बैडमिंटन जैसे इनडोर खेलों का आयोजन ICAI बीकानेर शाखा परिसर में किया गय। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया, उपाध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, सचिव सीए सुमित नवलाखा, कोषाध्यक्ष सीए राजेश भूरा, कार्यकारिणी सदस्य सीए मोहित बैद तथा अध्यक्ष सीए अभय शर्मा, उपाध्यक्ष मेघा राजपुरोहित, संयुक्त सचिव अर्पणा गोयल, कोषाध्यक्ष केशव पुरोहित और मिहिर बोथरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *