

एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स का चुनाव सम्पन्न, मनोज व्यास बने अध्यक्ष
बीकानेर। डिजिटल मीडिया संपादकों के संगठन एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए सर्किट हाउस परिसर में चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मनोज व्यास और विनय थानवी के बीच मुकाबला हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में मनोज व्यास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय थानवी को पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव प्रक्रिया में डिजिटल मीडिया से जुड़े अनेक संपादकों ने भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम घोषित होते ही उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज व्यास का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मनोज व्यास ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, डिजिटल मीडिया से जुड़े संपादकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
