

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 53 पव्वे देशी व 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
बीकानेर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश (आईपीएस) बीकानेर रेंज तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थाना नाल के थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने चावड़ान बस्ती से बच्छासर रोड क्षेत्र में दबिश देकर मुल्जिम महबूब खान पुत्र उमर खान (उम्र 53 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 10 बच्छासर, थाना नाल, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 53 पव्वे अवैध देशी शराब तथा 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मामले में सप्लायर मगसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह निवासी बच्छासर को नामजद करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
