

भाजपा का सेवा पखवाड़ा, जरूरतमंदों को वितरित की सामग्री
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, रानी बाजार मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर “बस्ती एवं सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत सेवा बस्तियों में व्यापक सेवा कार्य किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर सेवा और सहयोग का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन नगर, पवन पुरी एवं अन्य सेवा बस्तियों में जाकर जरूरतमंद परिवारों के बीच फल, बिस्किट, वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और संवेदनशीलता का भाव विकसित करना रहा। इस अवसर पर राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, मुकेश सैनी, अरुण कुमार सोलंकी, मुकेश बन और दिनेश भटनागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की सहायता की और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
