Bikaner Bikaner District

डॉ. शर्मा बनी अतिरिक्त प्राचार्य चतुर्थ

डॉ. शर्मा बनीं अतिरिक्त प्राचार्य चतुर्थ
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में वरिष्ठ आचार्य (रेडियोथेरेपी) और आचार्य तुलसी कैंसर अनुसंधान केंद्र की निदेशक डॉ. नीति शर्मा को राजस्थान सरकार ने अतिरिक्त प्राचार्य चतुर्थ के पद पर नियुक्त किया है। चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 के उप शासन सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत यह नियुक्ति की गई है। इस पद पर पूर्व में पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार कार्यरत थे। नई जिम्मेदारी मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने डॉ. नीति शर्मा को बधाई दी। इस दौरान डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. सुदेश अग्रवाल, डॉ. शंकर लाल जाखड़, डॉ. राजकुमार निर्वाण, डॉ. मुकेश सिंघल और डॉ. अथिमान सहित अन्य चिकित्सकों ने भी डॉ. नीति को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *