

शहीदों की दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर केंद्र द्वारा वृंदावन एन्क्लेव स्थित अपना घर आश्रम में नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोज की सेवा की गयी। आश्रम में रहने वाले सभी 240 प्रभुजनों को यह सेवा दी गई। गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि सुमेर भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत, लोकेश चतुर्वेदी एवं अपेक्स राजेश मुंजाल ने सभी व्यवस्थाएं देखी तथा सभी प्रभुजनों को अपने हाथों से नाश्ता और भोजन वितरित किया। सत्संग का आयोजन कर गुरूदेव श्री रविशंकर का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर शहीद हुए सभी फौजियों तथा पहलगाम में आतंक के शिकार हुए 26 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
