Rajasthan

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, पात्रता जांच हेतु विज्ञान तथा गणित विषय की विचारित सूची जारी

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, पात्रता जांच हेतु विज्ञान तथा गणित विषय की विचारित सूची जारी
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत विज्ञान तथा गणित विषय के पदों हेतु पात्रता जांच के लिए विचारित सूचियां जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि विज्ञान विषय के पदों हेतु प्रश्न पत्र-प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2024 को किया गया था। गणित विषय के पदों हेतु प्रश्न पत्र-प्रथम की परीक्षा 29 दिसंबर 2024 तथा प्रश्न पत्र-द्वितीय की परीक्षा 30 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के फलस्वरूप विज्ञान विषय के 189 तथा गणित विषय के 242 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किये जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन/वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराये जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जायेगी। उपरोक्तानुसार विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने हेतु आयोग द्वारा दिनांक 19 से 25 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जायेगा। इस क्रम में यह भी सूचित किया जाता है कि विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (संस्कृत शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *