Bikaner District Rajasthan

सैटेलाइट अस्पताल में कूलर भेंट

सैटेलाइट अस्पताल में कूलर भेंट
बीकानेर। प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए गंगाशहर के राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में गंगाशहर नागरिक परिषद् ने अनुकूल व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई है। वैसे तो अस्पताल के सभी ओ.पी.डी. कक्ष, वार्ड, नेत्र विभाग, प्रसूति विभाग आदि सभी कमरे वातानुकूलित करवाये जा चुके हैं। गैलेरी व वेटिंग एरिया आदि अन्य जगहों में भी समुचित कूलर, पंखों आदि की व्यवस्था है। परिषद् के कोषाध्यक्ष महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास ही रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण केन्द्र के सामने बड़े कूलर लगवाये गये हैं। बच्छराज रांका ने बताया कि अस्पताल में दो प्याऊ व चार वाटर कूलर की मय एक्वागार्ड की व्यवस्था है। जिससे पीने के लिए स्वच्छ व शीतल जल की उपलब्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *